फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कलेक्ट्रेट में अवैध रूप से रखी गुमटियों पर चला बुलडोजर

बलिया जिले के कलेक्ट्रेट में अवैध रूप से रखी गई 10 गुमटियों पर सोमवार की शाम को प्रशासन का बुलडोजर चला। इससे दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। दो की संख्या में बुलडोजर पहले से ही चिह्नित गुमटियों को हटवाया गया। इस दौरान क्षेत्र की बिजली सप्लाई को बंद कर दिया है। कलेक्ट्रेट में दो माह पहले भी अवैध गुमटियों पर बुलडोजर चला था। उस दौरान करीब 15 गुमटियों को हटाया गया था। उसके बाद नई गुमटियों को लगाने के लिए नीलामी की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच दुकानदारों ने विरोध कर दिया था, जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई को रोक दिया था। प्रशासन की तरफ से दुकानदारों को धनराशि जमा करने की नोटिस भी दी थी। अब प्रशासन ने अवैध रूप से रखी गई गुमटियों को बुलडोजर लगाकर हटवा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा ने बताया कि अवैध रूप से गुमटियों को हटाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें