आजाद समाज पार्टी(कांशीराम) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। आजाद समाज पार्टी(कांशीराम) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अंबेडकर संस्थान से जुलूस निकालकर पुरानी तहसील, जिला पंचायत कार्यालय, टीडी कालेज चौराहा हाेते कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान सदस्यों ने जमकर नारेबाजी करने के साथ ही ज्ञापन सौंपा। जिसमें उल्लेख किया है कि प्रदेश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न चरम पर है। मथुरा की घटना की जानकारी होने पर नगिना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमला कर दिया गया। दूसरी घटना करनावल गांव में अनुसूचित जाति के बेटी के शादी से पहले बराती और घरातियों पर हमला कर दिया गया। तीसरी घटना नगलिया निवासी चंद्रपाल एवं उनके परिजनों पर फायरिंग की गई। जिसमें तीन लोगों को गंभीर चोटे आई है। चौकी घटना कालिंदी गांव मेरठ में बरात पर लाठी-डंडे से हमला किया गया। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग किया है कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने में भाजपा सरकार विफल है। इसलिए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। साथ ही अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के साथ ही नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को जेड प्लस की सुरक्षा दी जाए।