चेकिंग के दौरान राजकीय रेलवे पुलिस ने अवैध असलहों और भारी मात्रा में कारतूस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसे तस्कर यूपी से बिहार ले जाने के फिराक में थे। पूछताछ के बाद केस दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। जीआरपी इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचाने का प्रयास में जुटी हुई है। रेलवे स्टेशन पर छपरा जाने वाली किसी ट्रेन से असलहा लेकर जाने की फिराक में दो तस्करों को रेलवे पुलिस के जवानों ने संदेह के आधार पर पकड़ा। जांच के दौरान उनके पास से अवैध असला व कारतूस बरामद हुआ। जीआरपी पुलिस ने दोनों के पास से 425 अवैध कारतूस 315 बोर, 400 अवैध कारतूस 32 बोर, दो तमन्चा बरामद किया। ये लोग लम्बे समय से पुलिस की आंख में धूल झोंककर अवैध कारोबार करते आ रहे हैं।