फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रुपईडीहा पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 बाइक बरामद

सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए रुपईडीहा पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिन्हें विभिन्न जनपदों से चुराकर नेपाल ले जाने की तैयारी थी। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि मेरे नेतृत्व में गुरुवार को आईसीपी चौराहे से पचपकड़ी मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही तीनों भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम साहरूप खां उर्फ टोर्रा 22 वर्ष, अरमान खां 21 वर्ष तथा नफीस खां 42 वर्ष निवासी मलऊपुरवा, डुडुवा ग्राम पालिका वार्ड 4, थाना कमदी, जिला बांके नेपाल बताए। वाहन के कागजात प्रस्तुत न कर पाने और संतोषजनक जवाब न देने पर कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नानपारा क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी कर नेपाल ले जाने की फिराक में थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चकिया जंगल की झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 10 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। बरामद वाहन विभिन्न थाना क्षेत्रों नानपारा, रिसिया, रामगांव, कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, दरगाह शरीफ तथा लखनऊ के इंदिरा नगर और जानकीपुरम, लखीमपुर खीरी और गोंडा जनपद से चोरी किए गए थे। बरामद बाइकों में हीरो स्प्लेंडर, बजाज पल्सर, टीवीएस अपाचे और होंडा डीलक्स सहित अन्य कंपनियों के वाहन शामिल हैं। इस कार्रवाई में एसएसआई दीनानाथ सागर, एसआई शेखर प्रसाद सहानी, एसआई राहुल सरोज तथा आरक्षी अभिषेक राय, रविंद्र यादव, अभिषेक सिंह, जयचंद गौड़, सोविन्द्र यादव और विकास प्रजापति की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें