रुपईडीहा बहराइच। एसएसबी 42 वी वाहिनी कमांडेंट गिरीश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि रूपईडीहा नेपालगंज सीमा स्थित रुपईडीहा चेकपोस्ट पर नियमित जांच के दौरान बॉर्डर इन्वेस्टिग्टिंग टीम एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग ने मानव तस्करी के एक संदिग्ध मामले का खुलासा करते हुए एक नाबालिग नेपाली लड़की को सुरक्षित बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम करीब 19:00 बजे चेकिंग के दौरान नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे एक नेपाली युवक और एक नाबालिग लड़की को रोका गया। पूछताछ में लड़की ने युवक को अपना भाई बताया, लेकिन संदेह होने पर टीम ने गहन जांच की। लड़की के पिता से संपर्क करने पर पता चला कि वह घर से भागी हुई है और युवक परिवार के लिए अज्ञात है। सख्ती से पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह लड़की को काठमांडू से बेंगलुरु ले जा रहा था। मामले में विरोधाभास और परिजनों से प्राप्त जानकारी के आधार पर इसे मानव तस्करी का प्रयास माना गया,तत्परता दिखाते हुए नाबालिग लड़की को रेस्क्यू कर नेपाल की एक एनजीओ शांति पुनरस्थापना गृह को सुपुर्द कर दिया। वहीं आरोपी युवक को आगे की कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया।बरामद नाबालिग की पहचान सबीना शाही (16 वर्ष), पुत्री हेमराज शाही, निवासी पच्छलझरना वार्ड संख्या 09, जिला कालिकोट, कर्णाली प्रांत, नेपाल। आरोपी: कमल शाही (23 वर्ष), पुत्र हंस बहादुर शाही, निवासी नरहरिनाथ वार्ड संख्या 09, जिला कालिकोट, नेपाल। के रूप में हुई है।