फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नेपाल चुनाव के बाद रुपईडीहा बाजार में बढ़ी रौनक, व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद

रुपईडीहा। नेपाल के बांके जिले के नेपालगंज क्षेत्र में 5 मार्च को हुए मतदान के कारण भारत-नेपाल सीमा बंद कर दी गई थी, जिससे रुपईडीहा बाजार में पिछले कुछ दिनों से सन्नाटा बना हुआ था। अब मतगणना के बाद अधिकांश परिणाम घोषित हो चुके हैं और सीमा पर आवागमन सामान्य होने लगा है, जिसके चलते शनिवार को रुपईडीहा बाजार में काफी भीड़भाड़ देखने को मिली। शनिवार होने के कारण नेपाल में साप्ताहिक अवकाश भी रहता है। इसी वजह से बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक खरीदारी के लिए रुपईडीहा बाजार पहुंचते हैं, जिससे बाजार में रौनक बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बलराम मिश्रा, संरक्षक विजय मित्तल, रतन अग्रवाल, उपाध्यक्ष कन्हैया वर्मा और हाजी अब्दुलरहीम आदि व्यापारियों ने बताया कि आज बाजार में ग्राहकों की अच्छी भीड़ है और व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें