फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फखरपुर में भेड़ियों का आतंक, बकरी का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

फखरपुर ब्लॉक के कोठवलकला गांव के पास सोमवार देर रात दो भेड़ियों ने एक बकरी को अपना शिकार बनाया। संयोगवश उसी समय फखरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रणवीर सिंह गांव से भ्रमण कर लौट रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर भेड़ियों को खदेड़ा। मौके पर बकरी का अधखाया शव पड़ा मिला। रणवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी आंखों से दो भेड़ियों को बकरी को नोचते हुए देखा। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग रातभर जागते रहो का शोर मचाकर एक-दूसरे को सतर्क कर रहे हैं। परिवारों को झुंड में बाहर निकलने और बच्चों को अकेले न छोड़ने की चेतावनी दी जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार अब तक लगभग सात लोगों पर भेड़िया हमला कर चुका है, जिनमें दो बच्चों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि रोज हमले हो रहे हैं। लेकिन वन विभाग सिर्फ ड्रोन उड़ाने तक ही सीमित है। अधिकारियों के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें