बहराइच जिले के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत चौधरी चरण सिंह गिरिजा बैराज के अप स्टीम में बुधवार को सुबह एक नेपाली मोटरबोट फंसी मिली जिसे देखते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ बैराज पर एकत्रित हो गई। बैराज कर्मचारियों ने तत्काल सूचना वन विभाग की कतर्नियाघाट रेंज की टीम और थाना सुजौली पुलिस टीम को दिया। वन विभाग की टीम ने मोटरबोट को बैराज की बीच नदी से निकालकर किनारे पर बांध दिया। मौके पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा ने छानबीन शुरू की है साथ ही मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी ही। कतर्नियाघाट रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौंड भी मौके पर पहुचे हैं। पुलिस और वन विभाग की टीम छानबीन में जुटी है हालांकि अभी अधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नही हुई है कि यह मोटरबोट किस हालत में बैराज पहुची है। बैराज प्रभारी नितिन यादव ने बताया कि सुबह बैराज कर्मचारियों से उन्हें सूचना मिली थी कि बैराज के अप स्टीम में गेट संख्या 14 में एक मोटरबोट फंसी हुई है जिस पर मेड इन नेपाल लिखा हुआ है।