फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्या बोले- मोदी की रगों में सिंदूर होता तो अपनी पत्नी को नहीं त्यागते

यूपी के बहराइच में शुक्रवार को संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार यात्रा लेकर पहुंची। इस मौके पर अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या ने भाजपा को निशाने पर लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उनकी रगों में गर्म सिंदूर बहने के बयान पर पलटवार किया। कहा कि ये महाझूठ और सफेद झूठ है। अगर पीएम की रगों में गर्म सिंदूर होता तो वो अपनी पत्नी के सिंदूर का अपमान नहीं करते। जो अपनी पत्नी के सिंदूर का अपमान कर सकता है वो देश की माताओं-बहनों के सिंदूर का सम्मान क्या करेगा? स्वामी प्रसाद मौर्या ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का बचाव किया। उन्होंने कहा कि नेहा ही नहीं देश की पूरी जनता का अधिकार है कि वो सवाल करे, क्योंकि सवाल करना उनका मौलिक अधिकार है। सच्चाई से बौखलाई भाजपा नेहा को कटघरे में खड़ा कर रही है। नेहा का नहीं बल्कि मानसिक संतुलन बीजेपी नेताओं का खराब है। यही वजह है कि भाजपा नेता सोफिया कुरैशी और जवानों के विषय में शर्मनाक बयान नहीं देते।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें