फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले साल के कटान पीड़ितों को नहीं मिला मुआवजा, इस बार फिर कटान की कगार पर 23 घर

यूपी के बहराइच में शिवपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बौंडी के दुईजी पुरवा में पिछले साल बाढ़ से कई घर प्रभावित हुए। नदी के कटाव में कई घर समा गए। लेकिन, पीड़ितों को अब तक सहायता राशि नहीं मिली। गांव निवासी कौशल्या पत्नी रामनिवास ने बताया कि पिछले वर्ष उनका पक्का मकान कटाव में चला गया था। परंतु, अभी तक उन्हें कोई सहायता राशि नहीं मिली। किसी तरह वह अपने तीन लड़कों और एक बेटी के साथ अपना जीवन यापन कर रही हैं। वहीं गांव निवासी राजेंद्र पुत्र प्यारेलाल ने बताया कि पिछले साल उनका मकान बाढ़ में कट गया था। परंतु, अभी तक कोई सहायता राशि नहीं मिली। लेखपाल से पूछा तो उन्होंने बताया कि आपका खाता गड़बड़ हो गया है। इस कारण आपको पैसा नहीं मिल पाया। अब एक साल बीत गया और सहायता राशि नहीं मिली। कटान पीड़ित जगदीश ने बताया कि पिछले वर्ष जब हमारा घर कटा था, तब जिलाधिकारी मोनिका रानी हमारे गांव आई थीं। उन्होंने कहा था कि जिनके पास जमीन नहीं बची है, उनको जमीन की व्यवस्था कराई जाएगी। किन्तु, हमें आज तक कहीं जमीन नहीं मिली। गांव में ही एक अन्य व्यक्ति की जमीन पर फूस का मकान बनाकर रह रहे हैं। हमारे पास कोई जमीन नहीं है। गांव निवासी मनोहर ने बताया कि गांव में एक वर्ष पूर्व बिजली आई थी, लेकिन सिर्फ तीन महीने ही सप्लाई मिली। इसके बाद गांव में बल्ब नहीं जले। मीटर सभी के घरों में आज भी लटक रहे हैं। क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप कुमार ने बताया कि पिछली बार जितने भी लोग प्रभावित हुए थे। सबको मानक अनुसार आर्थिक सहायता प्राप्त हो चुकी है। कोई शेष नहीं है। इस बार गांव में 23 घर कटने की कगार पर हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें