फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में मतदान के बाद रूपईडीहा सीमा पर आवागमन शुरू, जांच के बाद लोगों को मिल रहा प्रवेश

नेपाल में हुए मतदान को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारत-नेपाल सीमा पर यूपी के बहराइच जिले के रूपईडीहा क्षेत्र में आवागमन अस्थाई रूप से बंद था। मतदान संपन्न होने के बाद 5 मार्च रात लगभग 9:30 बजे सीमा पर आवागमन पुनः सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया। सीमा पर प्रतिदिन की तरह रात 10:00 बजे दोनों ओर से गेट बंद कर दिए गए थे। इसके बाद सुबह 6:00 बजे से सीमा का संचालन पूर्व की भांति शुरू हो गया। फिलहाल सीमा पार करने वाले नागरिकों की बहुत अधिक भीड़ देखने को नहीं मिल रही है। मतदान के बाद नेपाल में नई सरकार और पार्टी के गठन को लेकर वहां के नागरिकों में चर्चा तेज है। मतदान कर लौट रहे नेपाली नागरिक अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के कयास लगा रहे हैं। रूपईडीहा सीमा चौकी पटना पर सशस्त्र सीमा बल के सहायक कमांडेंट अमित कटियार के नेतृत्व में सुरक्षा बलों द्वारा आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है। सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि सीमा पर पूर्व की भांति जांच के बाद ही लोगों को आने-जाने दिया जा रहा है और फिलहाल सीमा पर सामान्य रूप से आवागमन हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें