फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में सीमा क्षेत्र के लिए घोषणा न होने से बहराइच में लोगों में मायूसी, रेलवे कॉरिडोर से जगा उत्साह

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट में नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास को लेकर कोई खास घोषणा न होने से बहराइच में लोगों में निराशा है। लंबे समय से क्षेत्रवासी सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापारिक सुविधाओं को लेकर विशेष पैकेज की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन बजट में इसका अभाव रहा। हालांकि, बजट में रेलवे को लेकर की गई घोषणाओं—विशेषकर रेलवे कॉरिडोर और तेज गति से चलने वाली ट्रेनों—ने लोगों के बीच नई उम्मीद जरूर जगाई है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि हाई-स्पीड रेल और कॉरिडोर के माध्यम से कम समय में लंबी दूरी तय करना संभव होगा, जिससे न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस संबंध में नेपालगंज जिला बांके के जमुनहा क्षेत्र के व्यवसाई नीरज से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि रेलवे कॉरिडोर बनने और तेज गति से ट्रेनों के संचालन से भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में आवाजाही बढ़ेगी। इससे जहां एक ओर पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा, वहीं व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि कम समय में लंबी दूरी की यात्रा संभव होने से आम नागरिकों को भी बड़ी राहत मिलेगी। कुल मिलाकर, भले ही बजट में नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए कोई विशेष घोषणा नहीं हुई हो, लेकिन रेलवे से जुड़ी योजनाओं ने भविष्य को लेकर क्षेत्रवासियों में उम्मीद और उत्साह जरूर पैदा किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें