फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में पेट्रोल पंपों पर गैलेन-पिपिया की कतारें, डीजल-पेट्रोल के लिए रोज जंग; सप्लाई पर सवाल

यूपी के बहराइच में पेट्रोल पंप इन दिनों आम लोगों के सब्र की परीक्षा ले रहे हैं। सुबह होते ही गैलेन और पिपिया लिए लोगों की लंबी कतारें लग जाती हैं, लेकिन दोपहर ढलते-ढलते टंकियां खाली हो जाती हैं। नतीजा घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को बिना डीजल-पेट्रोल के लौटना पड़ रहा है। रविवार को कुडवा मोड़ स्थित पंप पर हालात बेहद खराब रहे। सैकड़ों लोग लाइन में खड़े अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम होते-होते स्टॉक खत्म होने की घोषणा ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ग्रामीणों और वाहन चालकों का कहना है कि यह अब एक-दो दिन की नहीं, बल्कि रोज की समस्या बन चुकी है। कामकाज प्रभावित हो रहा है और समय की भारी बर्बादी हो रही है। लाइन में लगे बाइक सवार असलम ने साफ कहा, “जब तक नेपाल की ओर हो रही तस्करी पर रोक नहीं लगेगी, यह किल्लत खत्म नहीं होगी।” हालांकि पेट्रोल पंप संचालक इससे इत्तेफाक नहीं रखते। उनका कहना है कि गैलेन और पिपिया लेकर आने वालों की बढ़ती संख्या ही असली समस्या है। जरूरतमंद और संदिग्ध लोगों में फर्क कर पाना मुश्किल हो गया है। ईंधन संकट ने अब आम आदमी की रोजी-रोटी पर असर डालना शुरू कर दिया है। किसान, व्यापारी और दिहाड़ी मजदूर सबसे ज्यादा परेशान हैं। प्रशासन की निगरानी और पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जब तक सप्लाई की हकीकत साफ नहीं होती और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्ती नहीं बढ़ती, तब तक पेट्रोल पंपों पर ये लंबी कतारें और खाली टंकियां लोगों की मुश्किलें बढ़ाती रहेंगी। जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी का कहना है कि ऑयल कंपनियों की ओर से नियमित आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और नजदीकी पंप से ईंधन लेने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें