फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में मगरमच्छ ने महिला को बनाया निवाला, लोगों ने जबड़े से छुड़ाई लाश

यूपी के बहराइच में शादी में शामिल होने के लिए घर से निकली महिला की रविवार सुबह दर्दनाक मौत की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव सरयू नहर में मगरमच्छ के मुंह में दबा मिला। ग्रामीणों के शोर मचाने पर मगरमच्छ शव छोड़कर पानी में उतर गया। जब शव बाहर निकाला गया तो उसका एक पैर मगरमच्छ खा चुका था और शरीर पर कई गहरे जख्म थे। बिछिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत चफरिया के मोहकमपुरवा गांव निवासी केतकी (55) शनिवार शाम पड़ोसी गांव हजारीपुरवा में एक रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन रात भर वापस नहीं लौटीं। रविवार सुबह करीब 9 बजे रमपुरवा गांव के पास ग्रामीणों ने सरयू नहर के 10 नंबर पुल से लगभग 600 मीटर दूर एक मगरमच्छ को महिला का शव मुंह में दबाए देखा। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद वर्मा और ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए शोर मचाकर मगरमच्छ के चंगुल से शव छुड़ाकर बाहर निकाला। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। लेखपाल अरुण कुमार और ग्राम प्रधान अजीज अहमद की मौजूदगी में शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव घर से करीब तीन किलोमीटर दूर बरामद हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें