यूपी के बहराइच में भाजपा की ओर से योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की शरुआत मंगलवार को हो गई। 'भारत का ग्रोथ इंजन यूपी' थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम महाराज सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की चारु चौधरी शामिल रहीं।