फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में भंडारे के दौरान गैस सिलिंडर में रिसाव से लगी आग, 11 लोग झुलसे

यूपी के बहराइच में सोमवार को एक घर के गृह प्रवेश में भंडारे के दौरान सिलिंडर में गैस रिसाव से आग लग गई। आग से 11 लोग बुरी तरह झुलस गए। उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बौंडी थाना क्षेत्र के चरईगांव की है। गांव निवासी देशराज यादव के घर पूजा-पाठ के बाद भंडारा था। इसी बीच गैस सिलिंडर में रिसाव होने लगा। जैसे ही दाल बनाने के लिए गैस जलाई गई तो कमरे में चारों तरफ आग फैल गई। आग लगने से 11 लोग बुरी तरह झुलस गए। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। झुलसे लोगों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें