फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच के नेपालगंज रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेन, नियमित रेल संचालन की जगी उम्मीद

यूपी के बहराइच में रुपईडीहा सीमा क्षेत्र के नेपालगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगियों को स्टेशन परिसर में लाकर खड़ा किए जाने से स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। ट्रेन के पहुंचते ही पूरे इलाके में जिज्ञासा और खुशी का माहौल बन गया। प्लेटफॉर्म पर भारतीय और नेपाली नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इनमें पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। लंबे समय से बंद पड़े नेपालगंज-रुपईडीहा रेल मार्ग पर ट्रेन दिखाई देने से लोगों में यह उम्मीद जगी है कि जल्द ही नियमित यात्री रेल सेवा शुरू हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से इस रेल लाइन के संचालन का इंतजार किया जा रहा था। अब निरीक्षण के बाद ट्रेन का स्टेशन तक पहुंचना सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि रेलवे विभाग द्वारा ट्रैक परीक्षण, तकनीकी जांच और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं लगातार की जा रही हैं। लोगों का मानना है कि यह गतिविधियां परियोजना के अंतिम चरण की ओर इशारा कर रही हैं। स्टेशन पर मौजूद नागरिक ट्रेन को देखकर उत्साहित नजर आए, कई लोगों ने मोबाइल से फोटो और वीडियो भी बनाए। बच्चों में ट्रेन देखने को लेकर खासा रोमांच देखा गया। स्थानीय व्यापारियों और परिवहन से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई कि रेल सेवा शुरू होने से सीमा क्षेत्र में व्यापार, रोजगार और आवागमन को नया बढ़ावा मिलेगा। हालांकि रेलवे विभाग की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ट्रेन की आमद ने सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों को मजबूत कर दिया है। सभासद रजा इमाम रिजवी ने बताया कि जल्द ही ट्रेन के नियमित संचालन की संभावना है। फिलहाल नेपाली नागरिक ट्रेन देखने के उद्देश्य से आ रहे हैं। लेकिन, सेवा शुरू होने के बाद वे रेल यात्रा का भी पूरा आनंद ले सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें