कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार रात कटियारा बीट स्थित कटियारा बाबा कुटिया में घुसे टस्कर हाथी ने कुटिया को तहस-नहस कर दिया और पुजारी को रौंदकर मार डाला। पुलिस, एसएसबी और वन विभाग के कर्मचारी रात में तीन घंटे तक मौके पर जुटे और हाका लगाते रहे तब हाथी मौके से गया।