फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Bahraich: बहराइच में करिअर गाइडेंस मेला का आयोजन, विद्यार्थियों का किया गया मार्गदर्शन

बहराइच के प्रांगण में समग्र शिक्षा माध्यमिक के अंतर्गत आयोजित जनपद स्तरीय कैरियर गाइडेंस मेला राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया। मुख्य अतिथि मुकेश चन्द्र मुख्य विकास अधिकारी बहराइच एवं विशिष्ट अतिथि श्री दिनेश कुमार, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बहराइच जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार अहिरवार वीरेश कुमार वित्त एवं लेखा अधिकारी (मा०शि०) नगेन्द्र कुमार प्राचार्य राजकीय इंटर कालेज बहराइच अमित पांडेय प्राचार्य राजकीय इंटर कालेज रामपुरवा एवम मुक्तेश्वर कुमार पोद्दार जनपदीय नोडल कैरियर गाइडेंस मेला के द्वारा मां सरस्वती की आराधना,दीप प्रज्वलन से शुभारम्भ हुए कैरियर मेले में जनपद के समस्त राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और कैरियर के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित स्टॉल लगाए। मेले में जनपद के विभिन्न विभागों से आए विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के कैरियर के विषय में अवगत कराया। मेले के आयोजन में मास्टर ट्रेनर (पंख पोर्टल) प्रीति झा एवम डॉ. खुशबू का मेले के आयोजन में विशेष योगदान रहा। आज मेले में बच्चों का मनोबल एवं आत्मबल उच्चता के शिखर पर पहुंचा हुआ प्रतीत हो रहा था। इस मेले में जनपद के समस्त राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें