बागपत-बड़ौत रोड पर चौहान एंकलेव के पास बड़ौत रोड की ओर से तेज गति से दो रोडवेज बस वंदना चौक पर पहले नंबर लगाने के चककर में एक दूसरे से आगे निकल रहे थेl भट्टे से ईंट लेकर जा रहे तांगे मे पीछे से टककर मार दी l जिसमे तांगा चालक असलम घायल हो गया जबकि रोडवेज मे बैठे यात्रियों मे भी चीखपुकार मच गई l घायल असलम को सीएचसी ले जाया गया l हालात गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया l मोके पर कोतवाली पुलिस ने रोडवेज चालक क़ो हिरासत मे ले लिया l