फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से चोरी की स्कूटी: हरिद्वार जाते समये युवक की मौत! युवती संदिग्ध हालात में हिरासत में

बागपत जनपद के बिनौली क्षेत्र के कान्हड़ गांव के पास बुधवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय समीर निवासी संगम विहार, दिल्ली के रूप में हुई है। मौके पर उसके साथ मौजूद युवती की पहचान रचना नागर, पुत्री श्रीपार्थ नागर, निवासी जड़ौदा कला, बुराड़ी (दिल्ली) के रूप में हुई। दोनों को ग्रामीणों की सूचना पर सीएचसी बिनौली लाया गया, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार युवती ने अस्पताल में भागने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। फिलहाल वह पुलिस की निगरानी में सीएचसी पर मौजूद है। युवती की बातों में विरोधाभास है। पुलिस के अनुसार वह बार-बार अपना बयान बदल रही है। शुरू में उसने बताया कि दोनों ने रात में दिल्ली से एक स्कूटी चोरी की थी, और वे हरिद्वार जाने के लिए निकले थे। हालांकि समीर की मौत किन हालात में हुई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर कोई संघर्ष या दुर्घटना के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। दोघट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवती से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला पूरी तरह संदिग्ध है और सभी एंगल से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें