फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: जब तक जमीन नहीं मिलेगी, धरना नहीं छोड़ेगे! -बागपत में भीम आर्मी का ऐलान

बागपत जनपद के सुल्तानपुर हटाना गांव में अनुसूचित जाति समुदाय की जमीन पर कथित कब्जे के खिलाफ भीम आर्मी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बागपत कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक गांव से जमीन पर हुआ अवैध कब्जा नहीं हटाया जाएगा, वे कलेक्ट्रेट परिसर से नहीं हटेंगे। "यह हमारी रोज़ी-रोटी और सम्मान की लड़ाई है," एक प्रदर्शनकारी ने कहा। धरने में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी की। भीम आर्मी नेताओं का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने कब्जाधारियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब भीम आर्मी ने साफ कहा है कि यदि जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो प्रदर्शन को जिलेभर में फैलाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जल्द की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें