भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने डीएम कार्यलय के सामने धरना देकर विभन्न मांगे रखीं, मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा की बिजली के घरेलू बिल किसानों को गलत बिल भेजे जा रहे है। चेकिंग के नाम पर विजिलेन्स विभाग किसानों से अवैध वसूली कर रहा है, आवारा पशुओं को गौशाला भेजा जाए। किसानों के राजस्व रिकाॅर्डों में गड़बडी पायी जा रही है। शिविर लगवाकर खतौनी ठीक की जाएं। मलकपुर वअन्य प्राईवेट मिलों द्वारा भुगतान कराया जाए। मतदाता पहचान पत्र बनाने में देरी की जाती है। पुलिस द्वारा मुकदमों की संख्या कम करने के लिए केस नहीं लिखे जाते, जिससे एक पक्षीय कार्रवाई होती है तो पीड़ित परेशान होकर आत्म दाह जैसे कदम उठाता है।