बागपत जनपद के दोघट कस्बे में पत्रकारों से वार्ता में भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आई लव महोम्मद पर कहा कि सब व्यक्ति किसी न किसी चीज से प्यार करते है,लेकिन भजन और भोजन एकांत में हो तो अच्छा होता है इनका प्रदर्शन न किया जाए। ये बीजेपी एजेंडा है। गन्ना भाव 450 रुपए से कम ना काफी होगा। किसानों की समस्याओं को लेकर 17 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को राजेंद्र चौधरी के आवास पर पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आई लव महोम्मद पर कहा कि ये बीजेपी का एजेंडा है। जितना मुस्लिम समाज इसमें फँसेगा उतना ही पीछे जाएगा। जिसका सीधा लाभ बीजेपी को मिलेगा। हर व्यक्ति किसी न किसी से प्यार करता है।उसके लिए वही आई लव है,लेकिन भजन और भोजन एकांत में हो तो अच्छा है। इसका प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। इससे बचना चाहिए। गन्ना भाव,गन्ना भुगतान पर कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में गन्ना भुगतान,धान केंद्र आदि फसलों पर एमएससी पर चर्चा कर जिला मुख्यालयों पर पंचायत होगी। बिहार चुनाव पर कहा कि चुनाव इसकी पर लड़ जाएंगे। बिहार की जनता करोना का समय याद रखा किस तरह से बिहार में लाठियां लगी।