बागपत जनपद में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ौत के मुख्य बाजार में मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का संदेश दिया गया। खिदमत सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. इरफान मलिक ने कहा कि बड़ौत की पहचान आपसी प्रेम और भाईचारे के लिए है। कांवड़ियों का स्वागत कर समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएं समाज को जोड़ने का काम करती हैं। सभी धर्मों के लोगों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर रहना चाहिए। इस मौके पर समीर, असलम, यामीन, बिलाल, अनस समेत अन्य लोग मौजूद रहे।