मदर्स डे की पूर्व संध्या पर बिनौली के न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल में कार्यक्रम हुआ। माताओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपने बच्चों संग नृत्य कर मां की ममता को प्रदर्शित किया। चेयरपर्सन संतोष चौधरी, डायरेक्टर शिवानी चौधरी, प्रधानाचार्या मीनू सिरोही ने माताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।