फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: खेकड़ा में झमाझम बारिश से बदला मौसम, कई इलाकों में दो से तीन फीट तक जलभराव

मंगलवार सुबह बागपत जनपद में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे की मूसलधार बारिश से कस्बे के कई प्रमुख इलाके जलमग्न हो गए। खेकड़ा कस्बे में पाठशाला मार्ग, रेलवे मार्ग, जैन कॉलेज मार्ग, यादव चौक और तांगा स्टैंड जैसे व्यस्त इलाकों में करीब दो से तीन फीट तक पानी भर गया। स्थानीय निवासियों को जलभराव के बीच से ही आवागमन करना पड़ा, जिससे काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण जगह-जगह ट्रैफिक धीमा पड़ा और स्कूली बच्चों से लेकर काम पर जा रहे लोगों तक को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय प्रशासन की ओर से जलनिकासी को लेकर कोई त्वरित व्यवस्था न दिखने से लोग नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाते नजर आए। यदि बारिश इसी तरह जारी रही, तो आने वाले दिनों में बीमारियों और गंदगी की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है, ऐसा लोगों का कहना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें