पुलिस ने रविवार रात हथियार तस्करी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से आठ पिस्टल और कारतूस बरामद किये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशीष उर्फ आशु, दीपांशु उर्फ रामपाल, आकाश निवासी कानौली, मोहित निवासी कचहैड़ा बादलपुर, अंकित निवासी दुजाना आरोपियों में शामिल हैं।