फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बागपत कचहरी में रक्तदान शिविर, 100 अधिवक्ताओं ने किया रक्तदान

बागपत कचहरी परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 100 अधिवक्ताओं ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। शिविर का शुभारंभ जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तोमर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डॉ. विक्रांत मलिक ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है और इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व बार अध्यक्ष रामकुमार तोमर, जयवीर सिंह तोमर, देविंदर आर्य, आरिफ बेग, जसपाल राणा, एडवोकेट विजय श्री सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें