गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में अज्ञात बदमाशों ने 30 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह उसका शव गांव में नट बस्ती के पास बहा में पड़ा मिला। हत्या की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।