ठेकमा स्थित दीदारगंज थानाध्यक्ष द्वारा इरना गोकुलपुर गांव में अपशब्द व गाली-गलौज किए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में थानाध्यक्ष द्वारा महिला को अपशब्द कहा जा रहा साथ ही उसे किसी को बुलाने और देख लेने की बात कही जा रही है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के इरना गोकुलपुर गांव में एक विवादित मामला सामने आया है। इरना गोकुलपुर गांव के जयनाथ मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उनके गांव के कुछ दबंग लोगों ने उनकी भूमिधरी और मंदिर पर कब्जा करने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि वे दबंगों के साथ मिलकर उन्हें धमकी दे रहे हैं। पीड़ित जयनाथ मिश्रा ने बताया कि दबंगों ने उनकी भूमिधरी में चैन लगा दिया और जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें और उनके परिवार को गाली दी गई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं इसी मामले में दीदारगंज थाना प्रभारी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह दूसरी पक्ष को जमकर गाली दे रहे हैं। साथ ही देख लेने की भी बात कर रहे हैं।