फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़, चोरी करने वाले गिरोह के चार अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार ;video

आजमगढ़ जिले में अहरौला और तहबरपुर पुलिस ने मुठभेड़ में चार अंतर्जनपदीय चोरों को घायल कर गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बृहस्पतिवार भोर में अलग-अलग स्थानों पर हुई। पुलिस ने इन अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के जेवरात, 29230 रुपये नकदी और हथियार बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बरेली निवासी दिलकस, साहिल, वाजिद और फैजान के रूप में हुई है। इन पर बरेली और बदायूं सहित कई जनपदों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने आजमगढ़ सहित गाजीपुर, बलिया और जौनपुर में भी चोरी की वारदातें स्वीकार कीं। इस कार्रवाई से अहरौला क्षेत्र की दो और तहबरपुर क्षेत्र की दो चोरी का खुलासा हुआ है। बिलरियागंज क्षेत्र की दो और अंबेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र की एक चोरी का भी अनावरण हुआ। गिरोह के सदस्य हाईवे के पास वाहन खड़ा कर घरों में छत के रास्ते घुसकर चोरी करते थे। वे ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुराते थे। चोरी के बाद एसयूवी वाहन से फरार हो जाते थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें