आजमगढ़ जनपद में एक बार फिर अखिलेश की जनसभा में कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। जिसके कारण कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। कार्यकर्ताओं न वहां लगे पर्दों को फाड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने जब उन पर लाठियां बरसाई तो उन्होंने पुलिस पर पत्थर भी फेंके। किसी तरह से मामला शांत हुआ।