आजमगढ़ जिले के बरदह क्षेत्र में स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति की जमीन के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर दूसरे व्यक्ति के नाम पर दो लाख रुपये का लोन पास कराने का आरोप लगाया गया है। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने बैंक प्रबंधक को प्रार्थना पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।