आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के हाइडिल चौराहे पर देर रात दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद हुई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति को भी आरोपियों ने पीट दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई युवक लात-घूसे और जूतों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।