फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हाथ से तोड़ डाले 51 नारियल, लगे जिंदाबाद के नारे, धर्मेंद्र के कारनामे देख हर कोई स्तब्ध

हैरतअंगेज कला का प्रदर्शन करने वाले कुशीनगर के मैनपुरवा गांव निवासी धर्मेन्द्र राजभर का गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आगमन हुआ। इस दौरान धर्मेंद्र राजभर ने 51 नारियल को अपने हाथों के एक-एक वार से तोड़ दिया। जिसे देख भाजपा कार्यालय पर जमघट लग गया, उनके इस अनोखे करतब को देखकर लोगों ने दांत तले अंगुली दबा लिया। इस करतब को देखकर एमएलसी रामसूरत राजभर ने कहा कि ऐसे प्रतिभावान युवक को उसकी प्रतिभा के अनुसार प्लेटफार्म मिलना जरूरी है। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए ताकि डब्ल्यूडब्ल्यूएफ जैसे विश्वस्तरीय खेल में भारत का भी परचम लहर सके। मैं अपने एमएलसी वेतन मद से इनकी मदद करूंगा और भी जनप्रतिनिधियों को आगे आने की अपील करता हूं। वहीं धर्मेन्द्र राजभर ने कहा कि एमएलसी रामसूरत राजभर का साथ मिलने से मुझे पूरी उम्मीद है कि जल्द ही मुझे मेरा उचित मुकाम हासिल हो जाएगा। एमएलसी ने मुझे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलवाने का वादा किया है। निश्चित ही उनके मिलने के बाद मुझे एक नई दिशा मिलेगी और मैं भारत का नाम रोशन करने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। ऐसी प्रतिभाओं को निखारने के लिए हमेशा प्रयास करता रहूंगा ताकि प्रतिभावान को बड़ा मुकाम हासिल हो। इस अवसर पर अरुण सिंह, पूर्व सांसद संगीता आजाद, पूर्व विधायक अरिमर्दन आजाद, राजेश सिंह महुवारी, माहेश्वरी कांत पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष लालगंज, मिथलेश चौरसिया, मोनू विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें