विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अयोध्या धाम, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर्यावरण गतिविधि व जिला कार्यवाह के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सूरजकुंड और श्रृंगी ऋषि आश्रम परिसर में कोबिदार वृक्ष लगाए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए 21 मौलश्री के पौधे वरिष्ठजनों व नागरिकों को वितरित किए गए। अध्यक्ष प्रकाश पाठक ने कहा कि एक पौधा देश के नाम अभियान को सफल बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। सभी ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। कार्यक्रम में परिषद जिला कार्यवाह वेद प्रकाश, पर्यावरण प्रमुख धर्मवीर सिंह चौहान, सूबेदार कपिल देव सिंह, शिवकुमार सिंह, कैप्टन जेपी द्विवेदी, सामाजिक कार्यकर्ता आकाश सिंह तथा महंत गिरी जी सहित पूर्व सैनिक मौजूद रहे।