फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : उद्यान मंत्री ने परखी राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह के लिए अयोध्या को सजाने की तैयारियां

प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह शनिवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने 25 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर की जा रही सजावट की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अयोध्या को पौधों और फूलों से भव्य रूप से सजाया जा रहा है, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाले ध्वजारोहण समारोह को भव्य स्वरूप दिया जा सके। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता शहर की सुंदरता और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देना है। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों की भी समीक्षा की। विपक्ष पर प्रतिक्रिया देते हुए दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वह लगातार राजनीति से प्रेरित बयानबाजी कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं को आमंत्रण भेजा गया था, लेकिन कुछ विपक्षी नेता कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का काम राजनीति नहीं बल्कि समाज और देश के हित में काम करना है। वहीं, अवधेश प्रसाद का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपना कर्तव्य स्वयं निभाना चाहिए।मंत्री ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें