फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कार से करते थे गांजा की तस्करी, 34 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को एसटीएफ ने दबोचा

लखनऊ एसटीएफ की अयोध्या टीम ने 34 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम ने बुधवार को कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान कैंट थाना क्षेत्र के कौशलपुरी कॉलोनी गेट के पास से तस्करों को गिरफ्तार किया। उत्तर प्रदेश सरकार लिखी हुई कार से अयोध्या में गांजा की सप्लाई की जा रही थी। एसटीएफ ने आरोपियों को गिरफ्तार कर एनसीबी की टीम को सौंप दिया है। एनसीबी की टीम आरोपियों को लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें