फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: देश विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए विकास परियोजनाओं को समय से पूरा करना पहली प्राथमिकता : कमिश्नर

मंडल का कार्यभार संभालने के बाद नवागत कमिश्नर राजेश कुमार बृहस्पतिवार को मीडिया से मुखातिब हुए। अपनी प्राथमिकताओं को गिनाते हुए कमिश्नर ने बताया कि अयोध्या आज विश्व के पटल पर धार्मिक राजधानी के स्वरुप में उभर कर सामने आई है। यहां पर बहुत सारी परियोजनाएं चल रही हैं। देश-विदेश से पर्यटक भी अयोध्या पहुंच रहे हैं। उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना पहली प्राथमिकता है। इसके साथ ही जो योजनाएं यहां पर चल रही हैं, उनको समय से पूरा करना भी प्राथमिकता में शामिल। यहां की जनता की समस्याओं का निराकरण करते हुए जो सरकार की योजनाएं चल रही हैं, उसको उन तक पहुंचाना है। अयोध्या में त्यौहार का सीजन चल रहा है। यहां पर बहुत से पर्यटक आते हैं। वे बिना किसी समस्या के दर्शन पूजन कर सकें, यह भी प्राथमिकता रहेगी। कमिश्नर ने बताया कि अयोध्या में बहुत से इंफ्रास्ट्रक्चर के काम चल रहे हैं, उन सब को समय से पूरा करना, सभी विभागों की ओर से समन्वय स्थापित करना और जो प्रोजेक्ट में जो समस्याएं आ रही हैं, उनको दूर करना भी प्राथमिकताओं में है। अयोध्या में जो भी श्रद्धालु पर्यटक आते हैं, उनको मंदिरों में भगवान का सुगम दर्शन सुलभ हो और वे अच्छा भाव, अच्छा अनुभव और अच्छी अनुभूति लेकर जाएं, यह प्रयास रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें