फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति से गूंजा रुदौली, बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए

अयोध्या के रुदौली स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रुदौली नगर में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। डाक बंगले से विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में शुरू हुई तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई नगर पालिका स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क पहुंची, जहां यात्रा का भव्य समापन हुआ। यात्रा में उमड़ी भीड़ और हाथों में लहराते तिरंगों से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। भारत माता की झांकी के साथ बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के अन्य नारे लगाए। यात्रा के दौरान पूरे रुदौली नगर में देशभक्ति के गीत गूंजते रहे। डाक बंगले से लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क तक नगर का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। तिरंगा यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों में तिरंगा यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश के साथ यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार ‘खुन्नू’ पांडेय ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के साथ तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की। यात्रा में भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी हर्षवर्धन सिंह, आशीष शर्मा, नगर अध्यक्ष रामराज लोधी और विवेक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगरवासी शामिल रहे। यात्रा के आयोजन में संयोजक कुलदीप सोनकर तथा सह संयोजक आशीष वैश्य और पंकज शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाएं संभालीं। पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क पहुंचने के बाद तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। यहां देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि और नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण का संदेश भी दिया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ ने रुदौली नगर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल बना दिया। यात्रा में बच्चों से लेकर युवाओं और नगरवासियों तक सभी वर्गों की भागीदारी देखने को मिली। पूरे आयोजन के दौरान हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारे रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें