सावन झूला मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के दौरान फिसलन से बचाने के लिए रविवार को मंदिर परिसर में मैट बिछाई गई है। सोमवार को श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने रविवार को नगर निगम टीम के साथ मंदिर और आसपास के मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।