फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रीराम जन्मभूमि परिसर में केरल के 25 स्वयंसेवकों ने प्रस्तुत किया पंचवाद्यम, रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित यज्ञशाला में शुक्रवार सुबह केरल से आए श्री मनोज नारायण के नेतृत्व में 25 स्वयंसेवकों ने पारंपरिक पंचवाद्यम की मनमोहक प्रस्तुति दी। सुबह 10 बजे शुरू हुआ यह कार्यक्रम करीब दो घंटे तक चला, जिसमें दक्षिण भारतीय पारंपरिक वाद्यों की मधुर ध्वनि से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी स्वयंसेवकों ने श्रीरामलला, राम परिवार तथा परकोटे में स्थित सभी मंदिरों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन-पूजन के उपरांत सभी ने रामनिवास में भोजन-प्रसाद ग्रहण किया। भोजन-प्रसाद की व्यवस्था श्री विवेक द्वारा कराई गई। केरल से आए स्वयंसेवकों की इस प्रस्तुति ने श्रीराम जन्मभूमि परिसर में उत्तर और दक्षिण भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के सुंदर संगम का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें