फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सावन मेला व कांवड़ यात्रा से पहले राम की पैड़ी की तैयारियों का अफसरों ने किया निरीक्षण

सावन मेला और कांवड़ यात्रा के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंडलायुक्त राजेश कुमार, डीआईजी सोमेन वर्मा, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने बुधवार को राम की पैड़ी का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं दर्शन व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने खराब बल्लियों को तत्काल बदलने, स्लैब को समतल करने तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कांवड़ियों के प्रवेश मार्ग, जूता-चप्पल रखने की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सावन मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और राम की पैड़ी पर चल रहे निर्माण कार्यों से दर्शन व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग पर फिसलन रोकने के लिए जूट की मैटिंग बिछाने तथा अन्य व्यवस्थागत कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश भी दिए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें