फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्टाफ नर्स पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, अस्पताल में भर्ती मरीज ने सीएमएस से शिकायत कर की कार्यवाही की मांग

अस्पताल में भर्ती महिला मरीज ने स्टाफ नर्स पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है। तहसील क्षेत्र मिल्कीपुर के कुरावन गांव निवासी सरोज सिंह की शनिवार को तबियत खराब हुई। वह लूज मोशन के साथ बुखार आने पर इलाज कराने 100 शैय्या अस्पताल कुमारगंज पहुंची,डॉक्टर अरविंद मौर्य को दिखाया,डॉक्टर के परामर्श पर अस्पताल में भर्ती हो गई। रात में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स उपासना ने इंजेक्शन पहले लगा था उसे न लगाकर उन्हें गलत इंजेक्शन लाइन जोलिड आसव लिंसेक व सोडियम क्लोराइड इंजेक्शन आदि लगा दिया जिससे उनकी तबियत और बिगड़ गई,बेचैनी होने लगी,जो इंजेक्शन उन्होनें लगाया उसे डॉक्टर ने लगाने के लिए नहीं लिखा था। मना करने के बाद भी नही मानी,शिकायत की बात करने पर जबरन डिस्चार्ज करने की धमकी देने लगी,किसी तरह सीएमएस से संपर्क किया तब इलाज हुआ। इस सम्बंध में जब अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर रवि पाण्डेय से जानकारी चाही गई तो बताया कि शिकायत मिली हैं,जांच कराई जा रही है,दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें