फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सितंबर तक पूरा होगा राम मंदिर परिसर का निर्माण, मार्च 2027 तक संग्रहालय का लक्ष्य

राम मंदिर ट्रस्ट की भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक बृहस्पतिवार से राम मंदिर परिसर में शुरू हुई। बैठक में शेष निर्माण कार्य, भुगतान और अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि मंदिर परिसर का अधिकांश निर्माण 30 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। 30 अक्टूबर तक एलएंडटी और टाटा के कर्मचारी निर्माण स्थल से हट जाएंगे। ऑडिटोरियम और संग्रहालय का काम इसके बाद भी जारी रहेगा। ऑडिटोरियम राजकीय निर्माण निगम बना रहा है, जबकि संग्रहालय मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसमें आधुनिक इमर्सिव तकनीक से 20 गैलरी बनाई जा रही हैं। गैलरी सात में प्रमुख मंदिरों का दिव्य दर्शन और गैलरी 17 में भगवान राम के वनगमन से जुड़ी नदियों को प्रदर्शित किया जाएगा। आईआईटी चेन्नई के विशेषज्ञ सहयोग कर रहे हैं। बाउंड्रीवॉल दिसंबर तक पूरी होगी, जबकि सुरक्षा उपकरण लगाने में दो माह लग सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें