फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने परिक्रमा पथ का निरीक्षण कर प्रशासनिक तैयारियों पर उठाए सवाल

30 अक्तूबर को अयोध्या में होने वाली ऐतिहासिक और प्राचीन 14 कोसी परिक्रमा पथ का सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सांसद ने कहा कि जिला प्रशासन आधी अधूरी तैयारी के साथ परिक्रमा करवा रहा है। जगह-जगह गड्ढे हैं। गड्ढे में बालू भरकर सच को छुपाया जा रहा है। परिक्रमा मार्ग निर्माणाधीन है। कई जगहों पर कंटीले तार पाए गए हैं। इन कंटीले तारों में श्रद्धालु उलझ कर गिरेंगे और घायल होंगे। अवधेश प्रसाद ने निरीक्षण करने के बाद जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि 24 घंटे के अंदर जिला प्रशासन परिक्रमा पथ को सही कराए ताकि श्रद्धालु सुगमता पूर्वक परिक्रमा कर सकें। दरअसल 30 तारीख को 14 कोसी परिक्रमा और एक नवंबर को पंचकोसी परिक्रमा होगी, जिसको लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। इस बीच सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने परिक्रमा पथ का निरीक्षण कर प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें