फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: समैसा में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विकासखंड क्षेत्र की ग्रामसभा समैसा में सोमवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तथा "एक पेड़ माँ के नाम" वृहद वृक्षारोपण महाभियान के तहत पूरे देश में जनभागीदारी के साथ वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। आलोक सिंह रोहित ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लेने की अपील की। इस अवसर पर ओमप्रकाश तिवारी, सुनील पांडेय, लक्ष्मण पांडेय, करुणाकर पांडेय, प्रकाश चंद्र पांडेय, मंशाराम वर्मा, आलोक पांडेय, बृजेश वर्मा, सौरभ पांडेय, हर्षित पांडेय तथा संतराम निषाद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक भी किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें