फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: साकेत महाविद्यालय में पर्यावरण दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

साकेत महाविद्यालय में पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम एक पेड़ मां के नाम, एक कदम हरित भविष्य के नाम के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्राध्यापकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डॉ. प्रशांत पांडेय ने कहा कि हम अपने कमरों को एसी चलाकर ठंडा कर रहे हैं, लेकिन इसके कारण वातावरण लगातार गर्म होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि वृक्ष कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जिससे पृथ्वी पर जीवन संभव है। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य प्राध्यापकों ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक वृक्षारोपण की आवश्यकता पर जोर दिया। विद्यार्थियों ने पौधारोपण संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें