फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सक्रिय हुई एसआईटी, अब अनिल मिश्रा का दर्ज होगा बयान, नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच अब आगे बढ़ गई है। विवेचक ने हाल ही में बैंककर्मियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अब ट्रस्ट से जुड़े लोगों के बयान दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि सबसे पहले डॉ. अनिल मिश्रा से पूछताछ की जाएगी। इसके लिए उन्हें नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने नई एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया था। पूरे मामले की जांच आईपीएस अधिकारियों की निगरानी में करने की बात भी कही गई थी। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद जिले में पहले से चल रही पुलिस की जांच सुस्त पड़ गई थी। सूत्रों के अनुसार टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों ने एक-दूसरे से समन्वय स्थापित किया है। पूरे मामले की जानकारी विवेचक से तलब की है। जल्द ही अधिकारियों की बैठक होने की चर्चा है, जिसमें आगे के निर्णय लिए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें